भारत
दादी पोते की लव स्टोरी ने सबको चौंका दिया, अचानक घर से गायब
jantaserishta.com
28 April 2025 12:23 PM IST

x
जानें स्टोरी.
अंबेडकरनगर: बदायूं की सास-दामाद की प्रेम कहानी अभी थमी भी नहीं थी कि अब अंबेडकरनगर से और भी हैरान करने वाला मामला सामने आ गया है. यहां 50 वर्षीय महिला ने रिश्ते में पोते लगने वाले 30 साल के युवक संग मंदिर में शादी कर ली और चार बच्चों व पति को छोड़कर फरार हो गई. मामला टांडा तहसील के बसखारी थानाक्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया गांव का है. अब पूरा गांव इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा से गर्माया हुआ है.
गांव की दलित बस्ती में रहने वाली 50 वर्षीय इंद्रावती का लंबे समय से अपने ही पड़ोस में रहने वाले, रिश्ते में पोते लगने वाले आजाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उम्र का फासला और पारिवारिक रिश्ते की दीवार भी उनके इश्क को रोक नहीं पाई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि उन्होंने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं.
जानकारी के मुताबिक, इंद्रावती के चार संतानें हैं दो बेटे और दो बेटियां, जिनमें से एक बेटी की शादी भी हो चुकी है. पति और बच्चों के बावजूद इंद्रावती ने अपने प्रेमी आजाद के साथ भागकर गोविंद साहब मंदिर में सात फेरे ले लिए. शादी के बाद दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि फरार होने से कुछ दिन पहले इंद्रावती के पति चंद्रशेखर ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. विरोध के बावजूद दोनों अलग नहीं हुए, बल्कि चंद्रशेखर का आरोप है कि इंद्रावती और आजाद ने उसे और बच्चों को खाने में जहर देने की साजिश भी रच डाली थी. पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई खास मदद नहीं मिली, क्योंकि दोनों प्रेमी बालिग थे.
इस घटना से आहत चंद्रशेखर ने अब अपनी पत्नी को 'मृत' मान लिया है. गांव में तेरहवीं की तैयारी हो रही है. चंद्रशेखर का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसके लिए अब कोई अस्तित्व नहीं बचा. इसलिए वह जीते जी उसकी तेरहवीं कर रहा है.चंद्रशेखर की यह दूसरी शादी थी. वह पहले काम के सिलसिले में बाहर रहता था, लेकिन अब गांव में ही खेती-बाड़ी और बकरी पालन कर अपने परिवार का पेट पालता था. उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसकी पत्नी उसके ही पड़ोस में अपने पोते जैसे युवक से दिल लगा बैठेगी. रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस किस्से ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. गांव के लोग इस अनोखी प्रेम कहानी पर आश्चर्य भी कर रहे हैं और चटखारे लेकर चर्चा भी कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





