भारत

दादी ने दो माह के मासूम पोते को बिस्तर पर फेंककर मारा, ससुराल वालों की तलाश जारी, जानिए पूरा विवाद

jantaserishta.com
3 May 2021 2:42 PM IST
दादी ने दो माह के मासूम पोते को बिस्तर पर फेंककर मारा, ससुराल वालों की तलाश जारी, जानिए पूरा विवाद
x
हत्या का एक मामला सामने आया है...

पंजाब के फिरोजपुर से हत्या का एक मामला सामने आया है. जहां पर एक दादी ने अपने दो माह के मासूम पोते को बिस्तर पर फेंककर मौत के घाट उतार दिया. यह मामला फिरोजपुर के जाखलंवा गांव का है. इस घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है.

इस मामले में मृत बच्चे की नानी ने बताया कि उनकी बेटी ने भागकर शादी की थी. जिसके बाद से बेटी के ससुराल में लड़ाई झगड़ा होने लगे. बच्चे की नानी का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में कई बार मारपीट भी की गई. यहां तक कि जब वो प्रेगनेंट थी तो उसके पेट पर लात मारकर बच्चे को मारने की भी कोशिश की गई.
इस घटना के बाद उनकी बेटी संजना मायके में आकर रहने लगी. बच्चे को जन्म देने के बाद फिर वो फिर से एक बार ससुराल पहुंची तो फिर से उसकी सास ने झगड़ा शुरू कर दिया और गुस्से में आकर मासूम बच्चे को बिस्तर पर फेंक दिया.
बच्चे को तुरंत ही डॉक्टर के पास लेकर जाया गया. जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. फिर इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
वहीं इस मामले में सब-इंस्पेक्टर परमजीत कौर का कहना है कि घर से फरार लड़की के ससुराल वालों की तलाश जारी है. हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story