भारत
प्रेमी से शादी करने के लिए दादी के गहने चुराकर पोती हुई फरार, दोनों गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 Oct 2026 12:52 PM IST

x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोती ने अपने ही दादी के करीब दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। हालांकि, अब आसेगांव पुलिस ने दोनों को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के पिंपलगांव इजारा गांव निवासी नंदिनी रामेश्वर राठोड ने अपने प्रेमी रामेश्वर राठोड से शादी करने के इरादे से अपनी दादी यमुनाबाई चव्हाण के गहने चुरा लिए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। चोरी की शिकायत मिलने के बाद आसेगांव पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी के कुछ गहने अनसिंग के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की और पिंपरी-चिंचवड़ के म्हालुंगे एमआईडीसी क्षेत्र के सावरदरी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों के पास से 30 तोला चांदी के गहने, अन्य 32 तोला चांदी, चांदी बेचकर खरीदी गई सोने की अंगूठी और नकदी समेत कुल 1.46 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद आगे की जांच की जा रही है।
इसी तरह जुलाई में नासिक में एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की इच्छाएं पूरी करने के लिए अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी की थी। रिश्तेदारों के घर पर हो रहे एक जन्मदिन के जश्न के दौरान लड़की ने वहां से गहने चुरा लिए। मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर ही युवा जोड़े को गिरफ्तार कर लिया था।
जानकी नासिक के पाटीदार भवन इलाके में रहती हैं। उनके घर पर एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, जिसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया था। जानकी नागपाल की 16 वर्षीय ननद भी अपनी दादी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। जन्मदिन के जश्न के बाद जानकी की ननद और दादी रात भर वहीं रुक गईं। आधी रात को जब सब सो रहे थे, तो नाबालिग किशोरी ने लाखों रुपये के गहने और 26,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। घर से निकलते समय, उसने वे गहने और नकदी अपने बॉयफ्रेंड को दे दिए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





