भारत

कांग्रेस नेता का भव्य स्वागत, इस मामले में जेल से रिहा हुए, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
25 Aug 2022 3:52 PM IST
कांग्रेस नेता का भव्य स्वागत, इस मामले में जेल से रिहा हुए, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

दूध से अभिषेक किया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में आरोपी का दूध से अभिषेख किया गया। यहां भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर जेल से छूटे कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के स्वागत में उनके समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला और दूध से अभिषेक किया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा हैं।

बता दें कि इंदौर के वॉर्ड 22 के पार्षद राजू भदौरिया के खिलाफ नगर निगम चुनावों के मतदान के दौरान भाजपा के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार चंदूराव शिंदे पर प्राणघातक हमला करने के आरोप में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वहीं इस मामले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तारी के बाद राजू भदौरिया को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा गया था। लेकिन अदालत से जमानत मिलने पर वह 24 अगस्त को जेल से रिहा हुए। जेल से रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने भव्य जुलूस निकाला और दूध से उनका अभिषेक किया।
हालांकि कांग्रेस ने दावा किया कि भदौरिया के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज की गई थी और भाजपा नेता शिंदे पर कथित हमले के वक्त वह मौके पर मौजूद ही नहीं थे। गौरतलब है कि 17 जुलाई को नगर निगम चुनावों की मतगणना के दौरान भदौरिया को वॉर्ड 22 से जब विजयी पार्षद घोषित किया गया, तब वह जेल में बंद थे।
वहीं इसे लेकर बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि कहा कांग्रेस इस तरह के आयोजनों से एक गंभीर मामले के आरोपी का महिमामंडन कर रहीं हैं। कांग्रेस हमेशा से ही आरोपी को सहारा और मदद करने में आगे रहीं हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story