भारत

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड और संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

jantaserishta.com
26 Jan 2023 4:45 PM IST
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड और संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस लाइन में शानदार तरीके से गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल द्वारा इस अवसर पर हवाई फायरिंग कर तिरंगे को सलामी दी गई। विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शानदार रूप में परेड लोगों के सामने आई। जिसमे सबसे आगे यातायात विभाग के पुलिसकर्मी रहे। परेड से पहले मेरठ मंडल की मंडलायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल द्वारा इस अवसर पर हवाई फायरिंग कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस में पिछली 6 वर्षों के दौरान अमूल चूक परिवर्तन हुए हैं। पुलिस स्टेट की एक नकारात्मक विचारधारा को त्याग कर एक वेलफेयर स्टेट की तरफ बढ़े हैं। हमारे ही साथियों के बलिदानों के फलस्वरुप शांतिपूर्ण वातावरण में हम रह रहे हैं और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे कहा कि हमारा आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। इसमें काफी सारी उपलब्धियां हम लोगों ने हासिल की हैं और कई उपलब्धियां हासिल करने की आवश्यकता है। हमारे सामने कई चुनौतियां सामने इसके लिए तैयार रहना होगा।
समारोह के दौरान जनपद स्कूलों के छात्रों द्वारा रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत-पोत रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story