भारत

अनाज कारोबारी की हत्या, इलाके में सनसनी फैली

jantaserishta.com
24 Aug 2022 11:57 AM IST
अनाज कारोबारी की हत्या, इलाके में सनसनी फैली
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नालंदा: बिहार के नालंदा में दिनदहाड़े एक अनाज कारोबारी उत्तम की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने NH 33 हाइवे पर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

उत्तम के परिवार का कहना है कि उसकी पत्नी दो साल से अलग रह रही थी. उसका राजीव कुमार नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध है. काफी समय से उत्तम इसका विरोध कर रहा था. यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी लाठी डंडा लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. मृतक के भाई सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी भाभी का मिल संचालक के दामाद से दो सालों से अवैध संबंध चल रहा है.
दोपहर में मंगलवार दोपहर भाभी अपने प्रेमी व अन्य सहयोगियों के साथ दुकान में आई. संपत्ति को लेकर विवाद करने लगी. फिर भाई की रॉड से पिटाई की जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story