
x
वीडियो भी सामने आया.
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले की सिल्लेवानी घाटी में रविवार सुबह मक्के से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में ड्राइवर करीब 24 घंटे तक ट्रक में फंसा रहा. मालिक ने जीपीएस से ट्रक को ट्रेस किया, जिसके बाद सोमवार को पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने क्रेन की मदद से और वहां मौजूद लोगों के सहयोग से घायल ड्राइवर को बाहर निकाला. तीन क्रेनों की बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को खाई से बाहर निकाला गया. इस भीषण हादसे में ट्रक ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया. उसके पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे छुट्टी दे दी गई.
मोहखेड़ थाना इलाके की उमरानाला चौकी प्रभारी पारस आर्मो के अनुसार, घटना रविवार सुबह 7 बजे की है. चांद क्षेत्र से दो ट्रक मक्का लोड करके बोरगांव के लिए जा रहे थे. दोनों ट्रक एक ही मालिक के थे और आगे-पीछे चल रहे थे. एक ट्रक सिल्लेवानी घाटी से आगे निकल गया, जबकि पीछे वाला ट्रक बेकाबू होकर 250 फीट गहरी खाई में जा गिरा.
आगे निकल चुके ट्रक के चालक ने रुककर पीछे देखा तो दूसरा ट्रक दिखाई नहीं दिया. उसने फोन भी लगाया, लेकिन घाटी में नेटवर्क नहीं होने के कारण संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद ड्राइवर ने मालिक को सूचना दी. ट्रक मालिक रवि बघेल ने जीपीएस ट्रेस करके घटनास्थल तक पहुंचे और पुलिस को सूचित किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





