भारत
पोंजी ऐप्स पर लगाम कसने पर काम कर रही है सरकार: निर्मला सीतारमण
jantaserishta.com
23 April 2023 2:10 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि सरकार पोंजी ऐप्स पर अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रही है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर फाइनेंसियल इंफ्लूएंसर्स को नियंत्रित करने के लिए उनके पास फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि क्या केंद्र सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह देने वाले इंफ्लूएंसर्स पर शिकंजा कसने की योजना बना रहा है, तो उन्होंने कहा कि सरकार के पास फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
हालांकि उन्होंने कहा कि, ऐसे कई पोंजी ऐप हैं जिन पर हम आईटी मंत्रालय और आरबीआई के साथ काम कर रहे हैं और उन पर शिकंजा कस रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह देने वालों को लेकर सीतारमण ने लोगों को चेताया कि हर उस चीज का पालन करने में सावधानी बरतनी चाहिए जो इस तरह के प्लेटफार्मों पर सलाह के रूप में दी जाती है, क्योंकि यह लोगों की गाढ़ी कमाई है जो दांव पर है।
उन्होंने कहा, अगर हमें सलाह देने वाले तीन या चार लोग हैं, तो साथ ही 10 ऐसे भी हैं जो शायद अलग विचार रखते हों। सोशल और फाइनेंसियल इंफ्लुएंसर्स भरे हुए हैं, लेकिन हम सबको चौकन्ना रहना चाहिए कि हम डबल चेक करें, और किसी के बहकावे में आसानी से न आएं। अपनी गाढ़ी कमाई की रक्षा करें।
Tagsकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमणपोंजी ऐप्सकेंद्र सरकारUnion Finance Minister Nirmala SitharamanNirmala SitharamanPonzi AppsCentral Government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





