भारत
सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष बार-बार बदल रहा स्टैंड: अर्जुन राम मेघवाल
jantaserishta.com
21 July 2023 11:06 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मणिपुर पर सरकार द्वारा चर्चा के लिए तैयार रहने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि इस मसले पर विपक्ष बार-बार सदन में अपना स्टैंड बदल रहा है।
शुक्रवार को संसद भवन में पत्रकारों से बात करते हुए मेघवाल ने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा हुआ मसला भी है। यह नॉर्थ ईस्ट राज्य से और सीमावर्ती राज्य से जुड़ा हुआ मसला भी है। संवेदनशील मसला है और वह विपक्ष से अनुरोध करेंगे कि वे इतने संवेदनशील मसले पर राजनीति नहीं करें और सदन में चर्चा होने दे। मेघवाल ने कहा कि सदन में चर्चा के दौरान सरकार भी अपनी बात रखेगी, विपक्ष भी अपनी बात रखेंगे और नोडल मिनिस्ट्री के मंत्री होने के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह चर्चा का जवाब देंगे।
Tagsअर्जुन राम मेघवालमणिपुरमणिपुर न्यूज़विपक्षमणिपुर हिंसाArjun Ram MeghwalManipurManipur NewsOppositionManipur Violence
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





