भारत

राज्यपाल का वीडियो वायरल, खुद देखें और जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 Sept 2022 11:34 AM IST
राज्यपाल का वीडियो वायरल, खुद देखें और जानें पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
साइड करते हुए नज़र आ रहे हैं.
नई दिल्ली: कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में रविवार को खेले गए डूरंड कप के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु एफसी की जीत हुई. बेंगलुरु एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर पहली बार डूरंड कप का यह खिताब अपने नाम किया. लेकिन इस मैच से ज्यादा चर्चा एक वीडियो ने बटोरी जो मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का है.
मैच के बाद जब ट्रॉफी दी जा रही थी उस वक्त बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री मंच पर मौजूद थे. इसके बाद फोटो सेशन हुआ यहां का ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एल. गणेशन फोटो खिंचवाते वक्त सुनील छेत्री को साइड करते हुए नज़र आ रहे हैं. बस वीडियो का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसपर फैन्स आग बबूला हो गए हैं.
यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैन्स ने राज्यपाल की आलोचना की है. सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि कई सेलेब्रिटी ने भी इसपर कमेंट किया है. पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि यह शर्मनाक है.
जबकि कुछ फैन्स ने लिखा कि यह किस तरह का व्यवहार है, वह एक खिलाड़ी है. खिलाड़ी का सम्मान करना ज़रूरी है. कुछ फैन्स ने कहा कि उन्हें सुनील छेत्री और भारतीय फुटबॉल से माफी मांगनी चाहिए.
अगर मैच की बात करें तो पहले बेंगलुरु की ओर से ही गोल दागा गया था, 10वें मिनट में शिवाशक्ति ने बेंगलुरु के लिए गोल किया. इसके बाद मुंबई की ओर से एक गोल आया, लेकिन उसके बाद मुंबई वापसी नहीं कर पाई. अंत में बेंगलुरु के लिए एलन कोस्टा ने गोल किया और 2-1 से उसकी जीत तय हो गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story