भारत
राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा इस्तीफा
jantaserishta.com
18 March 2024 11:56 AM IST

x
चेन्नई: पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है।
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से पहले डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन भाजपा की तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने थूथुकुडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की बहन, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि से हार गईं थी। जानकारी के मुताबिक वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
Tagsतेलंगाना राज्यपाल इस्तीफातेलंगाना राज्यपालडॉ. तमिलिसाई सुंदरराजनTelangana Governor resignsTelangana GovernorDr. Tamilisai Sundararajan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





