भारत

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पीएम मोदी पर बयान से खलबली, अब दी ये सफाई

jantaserishta.com
3 Jan 2022 4:50 PM IST
राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पीएम मोदी पर बयान से खलबली, अब दी ये सफाई
x

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के रवैये पर अमित शाह की ओर से सवाल उठाए जाने के अपने दावे पर सत्यपाल मलिक ने अब सफाई दी है। मेघालय के गवर्नर ने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कुछ भी गलत कहा। अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए सत्यपाल मलिक ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, 'अमित शाह तो पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा। उन्होंने यह जरूर कहा था कि कुछ लोग पीएम मोदी को मिसगाइड करते हैं। आप मिलते रहिए। एक दिन उन्हें बात समझ में आ जाएगी।'

सत्यपाल मलिक ने कहा, 'मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से जब भी बात की तो उनका रवैया बहुत अड़ियल था। उन्होंने कहा कि आप अमित शाह से मिलो। पीएम नरेंद्र मोदी का अमित शाह बहुत सम्मान करते हैं। मैं जब अमित शाह से मिला तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इन्हें मिसगाइड कर रखा है और एक न एक दिन वह जरूर समझेंगे।' अपने बयान के चलते अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ते खराब होने के कयासों को लेकर सत्यपाल मलिक ने कहा कि दोनों लोगों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का अमित शाह बहुत सम्मान करते हैं।
सत्यपाल मलिक ने कहा कि भले ही केंद्र सरकार किसान आंदोलन के मामले में देर आई, लेकिन दुरुस्त आई। फिर भी यह फैसला पहले ले लिया जाता तो और बेहतर होता, इतने लोग मरने से बच जाते। इस बयान के बाद खुद के लिए मुश्किलें होने के सवाल पर सत्यपाल मलिक ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस टोन में इन कानूनों को वापस लिया, उससे समाज उनकी गुडविल बढ़ी है।' कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद की स्थिति पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि लोगों का रवैया अब पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति बदला है। भाजपा के प्रति भी लोगों का रवैया नरम हुआ है। जो भी हुआ है बहुत अच्छा हो गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story