भारत

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने बिहार के नए मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को दिलाई शपथ

jantaserishta.com
29 March 2023 4:09 PM IST
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने बिहार के नए मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को दिलाई शपथ
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार को बिहार के नए मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में के. विनोद चंद्रन को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, राज्य सरकार के कई मंत्री, पटना उच्च न्यायालय एवं केरल उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश और अवकाशप्राप्त न्यायाधीश भी उपस्थित रहे।
के विनोद चन्द्रन इससे पूर्व केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story