भारत
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई
Jantaserishta Admin 4
14 Dec 2023 4:53 PM IST

x
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
शपथ विधि कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधानसभा अवधेश प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर विधायकगण, मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी. पी. आहूजा, विधानसभा के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
TagsHINDI NEWSINDIA NEWSJantaJANTA SE RISHTAJanta Se Rishta NewsKhabron Ka SilsilaMID-DAY NEWSPAPERsamacharsamachar newsTODAY'S BIG NEWSToday's Breaking NewsToday's Latest Newsआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनताजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूजमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़हिंन्दी समाचार
Next Story






