
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और राज्य की सीएम ममता बनर्जी (Bengal Governor Vs Mamata) के बीच तकरार कमने का नाम नहीं ले रहा है. मतदाता दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में राज्यपाल (Governor Jagdeep Dhankhar) ने फिर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशाना साधा. मंगलवार की सुबह विधानसभा परिसर में खड़ा होकर उन्होंने चुनाव के बाद हिंसा से लेकर बिल पर हस्ताक्षर करने, कुलपति और हर चीज पर राज्य सरकार पर निशाना साधा. राज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ मुखर हुए. राज्यपाल का दावा है कि उन्होंने कोई बिल वापस नहीं लिया. गौरतलब है कि राज्यपाल जब मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं तो उनके पीछे विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी खड़े थे. हालांकि बाद में विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने राज्यपाल के बयान के लिए आलोचना की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





