भारत

मंत्री को शपथ ग्रहण से नहीं रोक सकते राज्यपाल: कानूनी विशेषज्ञ

jantaserishta.com
1 Jan 2023 3:36 PM IST
मंत्री को शपथ ग्रहण से नहीं रोक सकते राज्यपाल: कानूनी विशेषज्ञ
x

फाइल फोटो

तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के साथ टकराव की राह पर चल रहे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साजी चेरियन को केरल कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने से नहीं रोक पाएंगे। उल्लेखनीय है कि एक सार्वजनिक समारोह में कथित रूप से भारतीय संविधान के खिलाफ बोलने के आरोप में मंत्री चेरियन छह माह पहले पिनाराई विजयन कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके पहले नई दिल्ली में राज्यपाल ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि वह अपनी टीम से कानूनी सलाह लेंगे और उसके बाद ही साजी चेरियन के शपथ ग्रहण के संबंध में आगे बढ़ेंगे।
हालांकि राजभवन के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राज्यपाल को कानूनी सलाह मिली है कि वह साजी चेरियन के शपथ ग्रहण समारोह को नहीं रोक पाएंगे, क्योंकि लोकतंत्र में अपने मंत्रिमंडल का चयन करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है।
कानूनी विशेषज्ञों ने राज्यपाल को सूचित किया है कि वह मुख्यमंत्री से केवल स्पष्टीकरण मांग सकते हैं लेकिन मंत्री को शपथ ग्रहण करने से नहीं रोक सकते।
साजी चेरियन ने 6 जुलाई, 2022 को पिनाराई विजयन कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story