केंद्र सरकार से बोले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैयार रखा जाए

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: शिवसेना के दो गुटों में जारी तनाव के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी ऐक्टिव हो गए हैं। कोरोना से रिकवरी के बाद अस्पताल से लौटे कोश्यारी ने पहला बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को पत्र लिखा है। उन्होंने गृह सचिव से कहा है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैयार रखा जाए क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में उनके दखल की जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि शिवसेना के 15 बागी विधायकों को केंद्र सरकार की ओर से वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है, जिसके तहत सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा कर रही है। इन विधायकों में से 4 मुंबई के ही हैं। दरअसल पिछले दिनों शिवसैनिक भड़क गए थे और कुछ विधायकों के दफ्तरों पर हमला बोला था। इसके बाद विधायकों ने अपनी सुरक्षा को खतरा बताया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





