भारत

बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

jantaserishta.com
31 Oct 2024 1:11 PM IST
बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं
x
पटना: बिहार में गुरुवार को रोशनी के पर्व दीपावली की धूम है। इस बीच, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली सनातन संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर हम अपने हृदय को सत्य, प्रेम और करुणा के प्रकाश से आलोकित करने का संकल्प लें। राज्यपाल आर्लेकर ने इस अवसर पर बिहारवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की तथा सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, स‌द्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सुख, समृद्धि और खुशहाली से बिहार सदैव जगमगाता रहे।
उन्होंने कहा, "प्रकाश का यह उत्सव बिहार से पलायन, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार व अफसरशाही के घोर अंधेरे का नाश करे तथा हर घर में सुख, समृद्धि, सम्पन्नता, स्वास्थ्य, शिक्षा और नव खुशियों का संचार तथा न्याय का उजाला करें। इसी मनोकामना के साथ सभी को दीपावली के पावन पर्व की असंख्य शुभकामनाएं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story