भारत

चुनावी साल में सरकार का कर्मचारियों को तोहफा

Shreya
19 July 2023 10:14 AM GMT
चुनावी साल में सरकार का कर्मचारियों को तोहफा
x

DA Hike: चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। हालांकि इस खबर को सुनने के बाद वे प्रसन्नता से फूले नहीं समाएंगे। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष में दो बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता शीघ्र ही बढ़ा दिया जाएगा। इससे उनकी पगार में तगड़ी बढ़ोतरी होगी।

जुलाई में होगी वृद्धि

वहीं आपको बता दें कि मौजूदा समय में कर्मचारियों का DA 42 प्रतिशत है। जनवरी के बाद जुलाई में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया जाएगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2006 से लागू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब कर्मचारियों का DA 42 प्रतिशत से सीधे 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा। साथ ही साथ ये भी अंदेशा जताया जा रहा हैं कि इस बार कर्मचारियों की पगार में जबरदस्त वृद्धि होगी।

50% तक बढ़ सकता है DA

इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों का (DA) 42 प्रतिशत है जो पहले 38 प्रतिशत था। लेकिन मार्च के माह में इसमें 4 फीसदी बढ़ोतरी करने के बाद ये 42 प्रतिशत हो गया। वेतन आयोग के रूल्स के मुताबिक यदि DA 50 फीसदी पहुंचाता है तो उसे जीरो कर दिया जाएगा और इस 50फीसदी DA को बेसिक कम से कम पगार में जोड़ दिया जायेगा। ऐसा करने से न्यूनतम बेसिक पगार में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

9,000 रूपए की होगी वृद्धि

मौजूदा समय में कर्मचारियों का DA 42 फीसदी जुलाई में 4फीसदी बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद 1 जनवरी 2024 को महंगाई भत्ते (DA) में 4% की वृद्धि होने के बाद यह 50% हो जाएगा। मान लीजिए अगर किसी की बेसिक न्यूनतम पगार 18000 होती हैं और उसका DA 50% तक बढ़ जाता है तो DA 9,000 रूपए हो जाएगा। जिसे बाद में रूल्स के अकॉर्डिंग बेसिक तनख्वाह में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद बेसिक न्यूनतम पगार 18,000 से बढ़कर 27,000 रूपए हो जाएगी। बाद में इसी की गणना के अनुसार DA और अन्य भत्तो का हिसाब होगा।

Next Story