भारत

ट्विशा शर्मा मौत मामले में राज्य सरकार का फैसला, CBI जांच होगी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

jantaserishta.com
22 May 2026 12:37 PM IST
ट्विशा शर्मा मौत मामले में राज्य सरकार का फैसला, CBI जांच होगी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
x
बड़ी खबर.
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने अब इसकी सीबीआई जांच कराने की सिफारिश कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस पूरे सुसाइड मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाएगी.
इस बीच, ट्विशा शर्मा का परिवार और उनके वकील अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा पूरी तरह कसने की तैयारी में जुट गए हैं. ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील आयुष तिवारी ने कोर्ट में पैरवी के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा दावा किया है. वकील ने ट्विशा शर्मा और उनकी सास गिरीबाला सिंह के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का हवाला दिया है.
वकील ने कहा, 'इन दोनों के बीच की व्हाट्सएप चैट से साफ तौर पर ये जाहिर होता है कि ट्विशा को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था.'
ट्विशा का परिवार इस मौत के पीछे के असली सच को सामने लाने के लिए अब अदालत में ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाने की पूरी तैयारी कर रहा है. ट्विशा के परिवार के वकील ने मामले के आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का कोर्ट में विरोध करने की बात कही है. वहीं, ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को भी तुरंत खारिज करने की मांग उठाई जा रही है.
वकील आयुष तिवारी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरीबाला सिंह को आनन-फानन में मिली अग्रिम जमानत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. वकील का सीधा आरोप है कि इतनी जल्दी और आनन-फानन में अग्रिम जमानत मिलना इस बात का सबूत है कि गिरीबाला सिंह ने अपने रसूख और पद का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल किया है.
इस पूरे मामले को लेकर ट्विशा के परिवार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. परिवार की तरफ से दायर की गई इस विशेष याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हो सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story