भारत

सरकार का बड़ा फैसला: कोरोना RT-PCR टेस्ट होगा सस्ता, अब देने होंगे 800 रुपये

jantaserishta.com
30 Nov 2020 4:59 PM IST
सरकार का बड़ा फैसला: कोरोना RT-PCR टेस्ट होगा सस्ता, अब देने होंगे 800 रुपये
x
बड़ी खबर.

कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली में कोरोना के RT-PCR टेस्ट के दाम में दो तिहाई की कटौती की गई है. अब केवल 800 रुपये में RT-PCR टेस्ट होगा. अभी तक RT-PCR टेस्ट 2400 में हो रहा था.

इधर, दिल्ली में कोरोना के हालात में सुधार देखने को मिल रहा है. दिल्ली में कोरोना के डेली केस घटने से 30 फीसदी ICU बेड खाली हो गए हैं. वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 7.64% तक घटा है.
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है. राजधानी में 7 नवंबर के बाद रविवार को पिछले 24 घंटे में सबसे कम 68 मौतें दर्ज की गई हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story