भारत

कोरोना को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला, इन छात्रों को मिलेगा नि:शुल्क टैबलेट

jantaserishta.com
29 Nov 2020 1:49 PM IST
कोरोना को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला, इन छात्रों को मिलेगा नि:शुल्क टैबलेट
x

फाइल फोटो 

डिजिटल शिक्षा के मद्देनजर छात्रों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है.

चंडीगढ़: कोरोना महामारी ने सेहत के अलावा पढ़ाई पर भी गहरा असर किया है. देशभर में लाखों बच्चे मोबाइल या इंटरनेट न होने के कारण पिछले करीब 9 महीने से पढ़ाई से वंचित हैं. ऐसे में हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने सरकारी स्कूलों के बच्चों तोहफा देते हुए नि:शुल्क टैबलेट (Tablet) देने की योजना बनाई है. ये टैबलेट 12वीं कक्षा पूरी करने तक छात्र अपने पास रख इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि इसके बाद इसे वापस स्कूल को सौंपना होगा.

इन कक्षाओं में सभी वर्गों के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट
डिजिटल शिक्षा के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने छात्रों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है. सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 8वीं से 12वीं के सभी वर्गों जैसे सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के साथ-साथ अल्पसंख्यक वर्गों के लड़के व लड़कियों को डिजिटल एजुकेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए टैबलेट देने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार के पास विचाराधीन है.
पहले ही Install होगी Digital Library
पुस्तकालय की तर्ज पर इस योजना में यह टैबलेट विभाग की संपत्ति होगी, जिसे विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा और बारहवीं पास करने पर विद्यार्थियों को यह टैबलेट स्कूल को वापस लौटाना होगा. इसमें प्री-लोडेड कंटेंट के तौर पर डिजिटल पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के टेस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री भी रहेगी, जो सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रमों के अनुसार होगी तथा कक्षावार होगी. इससे न केवल विद्यार्थियों को घर बैठे ही विभिन्न विषयों की पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी बल्कि अब वे ऑनलाइन परीक्षा भी दे सकेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story