भारत

भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

jantaserishta.com
25 Dec 2022 9:14 AM IST
भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
x
सरकार ने अलग-अलग कानूनों में मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के तहत दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टेलिकॉम डिपार्टमेंट के 10 सीनियर अफसरों को जबरन रिटायरमेंट पर भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक इन सभी अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के संदेह के चलते ऐसा किया गया है। सरकार ने अलग-अलग कानूनों में मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतें मिलने पर अश्विनी वैष्णव ने एक संयुक्त सचिव समेत दूरसंचार विभाग के 10 वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया। इन अधिकारियों में 9 अधिकारी निदेशक स्तर पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक सरकार ने सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972 के पेंशन नियम 48 की धारा 56 (जे) में मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन अधिकारियों की छंटनी की है।
दरअसल दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये फैसला केंद्र सरकार द्वारा हर साल मनाए जाने वाले सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर लिया है। नरेंद्र मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाती है।
गौरतलब है कि इसके पहले भी अश्विनी वैष्णव कई अधिकारियों की इसी तरह छुट्टी कर चुके हैं। रेलवे विभाग में भी लगभग 40 अधिकारियों को उनके निराशाजनक प्रदर्शन और संदिग्ध हरकतों के कारण मजबूरन रिटायर कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story