भारत

हमले में मारी गई सरकारी महिला टीचर, पति है लैब टेक्नीशियन, ये वजह बना कारण

jantaserishta.com
25 May 2021 4:07 PM IST
हमले में मारी गई सरकारी महिला टीचर, पति है लैब टेक्नीशियन, ये वजह बना कारण
x

रास्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि सरकारी महिला टीचर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. दिल दहला देने वाली घटना वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा के प्रजापति बस्ती की है. फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है.

मृतका का पति वाराणसी के बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में कार्यरत है. मामले को लेकर पुलिस की ओर से पूछताछ जारी है.
वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा प्रजापति बस्ती में सुबह होते ही मारपीट, चीख-पुकार की आवाज से हड़कंप मच गया. बस्ती में दो पट्टीदारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से पीटकर दूसरे पक्ष की महिला को मौत के घाट उतार दिया.
35 वर्षीय मृतका प्रियंका जौनपुर में सरकारी टीचर के तौर पर तैनात थीं. जबकि उनके पति दिनेश वाराणसी के काशी हिंदू विवि के माइक्रोबायोलॉजी लैब में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं.
बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर विवाद लगभग 10 दिनों पुराना था. आज सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने हमलाकर महिला टीचर और उसके पति समेत कुल आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया. जिसमें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल मौके पर पुहंची पुलिस के मुताबिक दी गई तरहीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी और एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story