भारत

स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस का इस्तेमाल करेगी सरकार

10 Jan 2024 5:16 AM GMT
स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस का इस्तेमाल करेगी सरकार
x

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस (कृत्रिम मेधा) का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा का …

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस (कृत्रिम मेधा) का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए बृह्द स्तर पर कार्य कर रही है। इसके लिए आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस मंत्रालय का सृजन करने पर भी विचार किया जा रहा है। देशभर में इस तरह की महत्त्वकांक्षी पहल पहली बार होगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर में राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जा रही हैं।

इस केंद्र में मुख्यतौर पर अस्पताल, पालीऐटिव केयर, सेंटर फॉर प्रिवेन्टिव ऑन्कोलॉजी और सेंटर फॉर मोलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी विभाग होंगे। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में हाई-एंड प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जाएगी। इस केंद्र में मोलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी सहित अनेक नवीन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर मरीजों को श्रेष्ठतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान में राज्य में कार्यशील कैंसर केयर यूनिट को भी सुदृढ़ किया जाएगा। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश पेढ़ारकर, डा. जीके रथ, डा. सीएम त्रिपाठी, ओएसडी गोपाल शर्मा, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, विवेक भाटिया, प्रियंका वर्मा, निदेशक गोपाल बेरी आदि भी उपस्थित थे।

    Next Story