भारत
यूपीजीआईएस के तहत निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराएगी सरकार
jantaserishta.com
1 Feb 2023 10:33 AM IST

x
कानपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में फरवरी में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूआईजीएएस) के मद्देनजर निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा ) प्रबंधन औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से भूखंडों की नीलामी निकाली गई है। झांसी, हरदोई, मथुरा, अमेठी, मऊ, गाजियाबाद, कानपुर देहात, झांसी, जालौन और हमीरपुर जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में 152 औद्योगिक भूखंड नीलामी योग्य हैं। भूखंडों को चिह्न्ति करने के बाद आवेदन मांगे गए हैं।
यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी के मुताबिक, 31 जनवरी से सुबह 10 बजे से ई-ऑक्सन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक लोग प्रपत्र डाउनलोड कर भर कर जमा कर सकते हैं। प्रपत्र डाउनलोड करने, कैटलॉग फीस, प्रोसेसिंग फीस व ईएमडी भुगतान करने की अंतिम तिथ नौ फरवरी शाम छह बजे तक रखी गई है। 13 फरवरी को आवेदन शाम छह बजे तक जमा किया जा सकता है। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से औद्योगिक भूखंडों की ऑनलाइन ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।
Tagsलखनऊलखनऊ न्यूज़ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटभूखंडनिवेशकLucknowLucknow NewsGlobal Investors SummitPlotInvestor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





