Top News

संशोधनों के साथ आपराधिक कानूनों पर नए विधेयक सदन में पेश करेगी सरकार

jantaserishta.com
12 Dec 2023 12:00 PM IST
संशोधनों के साथ आपराधिक कानूनों पर नए विधेयक सदन में पेश करेगी सरकार
x

नई दिल्ली: केंद्र सरकार आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले तीनों विधेयकों — भारतीय न्याय संहिता विधेयक – 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक – 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक – 2023 को संशोधनों के साथ आज नए विधेयक के रूप में सदन में पेश करेगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि गृह मंत्री के निवेदन पर इन तीनों बिलों ( भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023) को स्टैंडिंग कमेटी को भेजा गया था।

स्टैंडिंग कमेटी ने तीनों बिलों पर ढ़ेर सारी सिफारिशें दी हैं। स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्री ने कैबिनेट से नया बिल पारित करवाया है इसलिए पहले जो तीनों बिल पेश हुए थे उसकी वापसी के बाद आज नए बिल सदन में पेश किए जाएंगे।

जोशी ने यह जानकारी भी दी कि आज सदन में पेश होने वाले बिलों के नाम वही रहेंगे, बिल के प्रावधानों में स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर बस बदलाव किए गए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story