भारत
पंजाब में बारिश से नुकसान पर मुआवजा देगी सरकार: सीएम भगवंत मान
jantaserishta.com
12 July 2023 5:10 PM IST

x
फाइल फोटो
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को ऐलान किया कि सरकार राज्यभर में भारी और लगातार बारिश के कारण लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह राज्यभर से नियमित अपडेट लेकर स्थिति पर हर पल नजर रख रहे हैं। पानी के स्तर और जिलों में किए जा रहे राहत उपायों के संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से नियमित संपर्क रखा जा रहा है।
भगवंत मान ने कहा कि गंभीर संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करना सरकार का कर्तव्य है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक भी सहायता पहुंचायी जा रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में राहत सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बांध सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार शाम तक राज्य की स्थिति में हर तरह से काफी सुधार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से ही सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में हैं और गंभीर संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहे हैं। पानी के बढ़ते स्तर से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत तंत्र बनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





