भारत

1 हजार नए ट्रेनों की सौगात देगी सरकार, रद्द और लेट होने का झंझट होगा खत्म

Nilmani Pal
3 March 2024 2:20 AM GMT
1 हजार नए ट्रेनों की सौगात देगी सरकार, रद्द और लेट होने का झंझट होगा खत्म
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। भारत आने वाले वर्षों में नई पीढ़ी की करीब 1,000 अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण करेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को खुद यह बात कही। उन्होंने बताया कि 250 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन बनाने का काम जारी है।

वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों के निर्यात पर काम पहले ही करना शुरू कर दिया है और देश द्वारा पहला निर्यात अगले पांच वर्षों में किए जाने की उम्मीद है। नरेंद्र मोदी नीत सरकार के पिछले 10 वर्षों में रेलवे की ओर से की गई परिवर्तनकारी पहलों पर उन्होंने बयान दिया। रेल मंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल (चिनाब पुल) और नदी के नीचे पहली जल सुरंग (कोलकाता मेट्रो के लिए) रेल क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति है।

वैष्णव ने जारी बुलेट ट्रेन परियोजना के हिस्से के रूप में मुंबई और ठाणे के बीच भारत की पहली समुद्र के नीचे सुरंग के निर्माण की शुरुआत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल 5 देश हैं जिनके पास ऐसी तकनीक है। मुंबई और ठाणे के बीच 21 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित सुरंग में 9.7 किलोमीटर की दूरी समुद्र से होकर गुजरेगी, जो इसकी सतह से 54 मीटर नीचे होगी। वैष्णव ने रेलवे के किराया संरचना और उसकी सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा, ‘हर साल लगभग 700 करोड़ लोग रेलवे से सफर करते हैं। व्यावहारिक रूप से प्रतिदिन ढाई करोड़ लोग रेलवे से सफर करते हैं। किराया संरचना ऐसी है कि अगर एक व्यक्ति को ले जाने की लागत 100 रुपये है, तो हम 45 रुपये लेते हैं। इसलिए हम रेलवे से यात्रा करने वाले हर व्यक्ति को औसतन 55 प्रतिशत की छूट देते हैं।

Next Story