भारत
जैव-चिकित्सा अपशिष्ट खुले में फेंकना पड़ेगा भारी, सरकार दर्ज करेगी केस
jantaserishta.com
17 Feb 2023 2:09 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु सरकार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बायो-मेडिकल वेस्ट डंप करने वालों पर गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की योजना बना रही है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में प्रधान सचिव और अवर सचिव ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (दक्षिणी बेंच) को लिखा है कि वे 1982 के टीएन अधिनियम 14 के तहत उन लोगों को शामिल करेंगे, जो बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकते हैं।
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के महाधिवक्ता पहले ही खुले में बायो-मेडिकल कचरे के अवैध डंपिंग से होने वाले खतरे पर सरकार को आवाज उठा चुके हैं।
तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पी. सेंथिल कुमार ने राज्य के उन सभी जिलों की समीक्षा की है, जहां मार्च 2021 से इसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।
कोयम्बटूर, थेनी, तिरुनेलवेली, तिरुपुर, डिंडीगुल जिलों और अन्नामलाई टाइगर रिजर्व और केरल की सीमा से लगे अन्य क्षेत्रों में समीक्षा की गई।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (दक्षिणी बेंच) ने 23 मई, 2022 को कहा था कि जब दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की जाएगी।
राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, पंचायतों के अतिरिक्त निदेशक, पशुपालन के संयुक्त निदेशक और नगर निगम के आयुक्त की एक समिति गठित की है। समिति की बैठक हर महीने होगी और इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।
समिति राज्य के प्रत्येक जिले में बॉयो मेडिकल वेस्ट डंपिंग के खिलाफ पंजीकृत मामलों की संख्या की निगरानी करेगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
Tagsतमिलनाडु सरकारतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़केसतमिलनाडु पुलिसtamilnadu governmenttamilnadutamilnadu newscasestamilnadu police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





