सरकार की चेतावनी! गृह मंत्रालय ने कहा- इन कॉल, ई-मेल और मैसेज का न दें जवाब

नई दिल्ली. कोरोना काल में देश में बैंकिंग फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. जिसकी एक बड़ी वजह इस दौरान इंटरनेट बढ़ता इस्तेमाल भी है. जिसका फायदा साइबर अपराधी फ्रॉड करने के लिए उठा रहे हैं. आपको बता दें इन दिनों कोरोना के नाम पर ये फ्रॉड लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है. सरकार के एक ट्विटर हैंडल जिसका नाम साइबर दोस्त है, के जरिए लोगों को इस नए तरीके से सचेत किया गया है.
सावधान रहें, साइबर अपराधी कोविड-19 का हवाला देकर चमत्कारी इलाज, हर्बल उपचार, टीके, त्वरित जांच आदि जैसी आकर्षक पेशकश करके ग्राहकों को लुभा सकते हैं। चिकित्सा परामर्श देने एवं तत्काल भुगतान करने का आग्रह करने वाले संदिग्ध /अवांछित कॉल, ई-मेल अथवा टैक्स्ट का जबाव न दें।
— Cyber Dost (@Cyberdost) February 25, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





