भारत

'देश का संतुलन बिगाड़ना चाहती है सरकार', पद्म पुरस्कारों पर नाना पटोले का आरोप

jantaserishta.com
26 Jan 2025 5:58 PM IST
देश का संतुलन बिगाड़ना चाहती है सरकार, पद्म पुरस्कारों पर नाना पटोले का आरोप
x
मुंबई: केंद्र सरकार पर पद्म पुरस्कारों के लिए लोगों के चयन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि सरकार देश का संतुलन बिगाड़ने का काम कर रही है।
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठने के बावजूद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट के मंत्री धार्मिक द्वेष पैदा करके राज्य और देश का संतुलन बिगाड़ना चाहते हैं। हमारा संविधान सर्वधर्म सद्भाव का है, लेकिन भाजपा के लोगों ने धार्मिक द्वेष पैदा करने और संविधान के अपमान का काम शुरू किया है।
दिल्ली चुनाव के संदर्भ में आम आदमी पार्टी की तरफ से "भ्रष्टाचारियों" की सूची जारी करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को उस सूची में 11वें नंबर पर रखने को लेकर नाना पटोले ने पलटवार किया।
पटोले ने कहा, "आम आदमी पार्टी में उनके पास आदमी ही नहीं हैं। केजरीवाल का एजेंडा क्या है, वह किसके लिए काम करते हैं, यह भी हमें पता है। आप भाजपा की 'बी' टीम है। पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी है और (अरविंद) केजरीवाल की मानसिकता है कि सिर्फ खुद के लिए जिया जाए।"
उन्होंने कहा, "गांधी परिवार पर टिप्पणी करने की अरविंद केजरीवाल की औकात नहीं है। आजादी के बाद गांधी परिवार ने दो-दो शहादत दिए हैं। देश की एकजुटता के लिए खुद राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा की। लेकिन केजरीवाल के पास बताने के लिए क्या है?"
नाना पटोले ने कहा कि केजरीवाल तो दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए चले थे लेकिन वह खुद भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहकर आए हैं। गांधी परिवार पर गलत आरोप लगाकर केजरीवाल अपने पाप को छुपा नहीं सकते। केजरीवाल गांधी परिवार को लेकर कुछ बोलें, अभी वह उतने महान नहीं हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान है। सभी के नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story