
x
Murshidabad मुर्शिदाबाद। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर बहाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विधेयक पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए विपक्षी दलों को लुभाने और विभाजित करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जानते हैं कि इस बिल को पारित करने के लिए सिर्फ महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दे का जिक्र एक बहाने के रूप में किया जा रहा है। अगर इन लोगों को वाकई में महिला सशक्तीकरण की चिंता है, तो क्यों नहीं ये लोग आगे कदम बढ़ाते हुए लोकसभा में 33 फीसदी हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करते हैं। अगर यह ऐसा करेंगे, तो निश्चित तौर पर धरातल पर महिला सशक्तीकरण के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
चौधरी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि आखिर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाने की दिशा में कदम आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे हैं? इनकी मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह लोग सिर्फ महिला आरक्षण जैसे मुद्दों का जिक्र राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू इस बात को भलीभांति जानते हैं कि उनके लिए महिला आरक्षण से जुड़े विधयेक को पारित कराना आसान नहीं है। इसे पारित कराने की दिशा में अनेक रोड़ें हैं। इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह लोग अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें गुमराह और फुसलाने में लगे हैं। ऐसा करके यह लोग पूरी राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, इन लोगों को किसी भी प्रकार का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि इन लोगों को संसद में संख्या की आवश्यकता है। मौजूदा समय में इन लोगों के पास दो तिहाई संख्या नहीं है। इसी को देखते हुए ये लोग अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संख्याबल को प्राप्त करने के लिए यह लोग हर प्रकार की कोशिश कर रहे हैं। मेरा यही सुझाव रहेगा कि राहुल गांधी के बारे में इधर-उधर की बातें करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। उनके लिए यही सही रहेगा कि वो अपने काम में लगे रहें।
TagsAdhir Ranjan ChowdhuryWomen ReservationWomen Reservation BillCongressMurshidabadKiran RijijuRahul GandhiBJP GovernmentParliamentWomen Empowermentअधीर रंजन चौधरीमहिला आरक्षणमहिला आरक्षण विधेयककांग्रेसमुर्शिदाबादकिरेन रिजिजूराहुल गांधीकेंद्र सरकारसंसदमहिला सशक्तीकरणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





