भारत
BIG BREAKING: सरकारी टीचर सस्पेंड, पाकिस्तानी सेना के पक्ष में वीडियो शेयर करना महंगा पड़ा
jantaserishta.com
17 May 2025 11:47 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
सीहोर: पाकिस्तानी सेना के पक्ष में सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मध्य प्रदेश में एक सरकारी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने यह कड़ी कार्रवाई की है.
दरअसल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा की टीचर शहनाज परवीन के अकाउंट से की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई थी. इसमें पाकिस्तान का पक्ष दिखाया गया था. इस मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया.
शिक्षा विभाग का कहना है कि शहनाज परवीन ने अपनी पोस्ट के जरिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन किया, जिसे कदाचार मानते हुए यह निर्णय लिया गया. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट शेयर करने के खिलाफ शिक्षा विभाग की सख्त नीति को दर्शाती है.
Tagsपाकिस्तानी सेनासरकारी टीचरसरकारी टीचर सस्पेंडPakistani armygovernment teachergovernment teacher suspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





