भारत
OMG! सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
jantaserishta.com
23 March 2026 3:52 PM IST

x
फैली सनसनी.
बाड़मेर: राजस्थान के बालोतरा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. आरोप है कि झगड़ा हुआ तो पत्नी ने कॉल करके अपने प्रेमी को बुलाया. फिर दोनों ने गला दबाकर युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड (सरकारी टीचर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने उसकी हत्या करना स्वीकार किया.
पूरा घटनाक्रम बालोतरा जिले के गिड़ा थाना इलाके का है. गिड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह के मुताबिक, 23 वर्षीय महेंद्र मेघवाल पुत्र प्रेमाराम निवासी मलवा गोयलान की शादी करीब 4 साल पहले बागुंडी निवासी अनु देवी (23) से हुई थी. शादी के बाद से ही पति -पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. समाज के लोगों ने कई बार दोनों के बीच समझाइश भी की थी.
पड़ताल में सामने आया है कि अनु अपने पति महेंद्र को पसंद नहीं करती थी और उसके साथ भी नहीं रहना चाहती थी. पत्नी, पति को किसी अन्य के साथ संबंध होने की बात भी कहती थी. इसी को लेकर पति -पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था.
20 मार्च की रात पति -पत्नी के झगड़ा हो गया. पत्नी अनु ने कॉल करके तिलवाड़ा निवासी अपने प्रेमी अमराराम (26) पुत्र चैनाराम को घर बुला लिया. इसके बाद दोनों ने महेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी.
21 मार्च की सुबह जब महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोस की ढाणी में रहने वाले परिजनों को संदेह हुआ. परिजन जब घर पहुंचे और महेंद्र के बारे में पूछा तो अनु ने परिजनों ने कहा कि वे कमरे में सो रहे हैं. कमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था. उसके गले पर चोट के निशान भी थे.
गले पर निशान देखकर परिजनों को संदेह हुआ तो घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.
मृतक महेंद्र के भाई मगाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने मृतक की पत्नी अनु को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी अमराराम के नारी बताया. पुलिस ने अमराराम को हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने महेंद्र की हत्या करना कुबूल किया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
अनु का प्रेमी अमराराम चिड़िया पंचायत के बारूपालों की बस्ती स्थित प्राथमिक स्कूल में थर्ड ग्रेड टीचर है. मृतक महेंद्र कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के साथ खेती किसानी का काम भी करता था.
Tagsराजस्थानबालोतरापत्नीबॉयफ्रेंडपति की हत्याहत्याRajasthanBalotrawifeboyfriendhusband murderedmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





