भारत

LPG की कालाबाजारी पर सरकार का सख्त एक्शन,12732 छापेमारी, 100 से ज्यादा FIR, 16 गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 March 2026 8:09 AM IST
LPG की कालाबाजारी पर सरकार का सख्त एक्शन,12732 छापेमारी, 100 से ज्यादा FIR, 16 गिरफ्तार
x

फाइल फोटो

बड़ी खबर.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है. 12 मार्च से अब तक पूरे राज्य में 12,732 जगहों पर छापेमारी की गई है. इस दौरान 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही 25 गैस एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसके अलावा 152 लोगों को कालाबाजारी में शामिल पाया गया. वहीं 185 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
एजेंसी के अनुसार, बीते 12 मार्च को मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को साफ निर्देश दिए थे कि जरूरी चीजों की सप्लाई लगातार बनी रहनी चाहिए. अगर कहीं कोई दिक्कत आती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए. इसी के बाद पूरे प्रदेश में सख्ती बढ़ा दी गई.
प्रदेश में इस समय 4,108 एलपीजी गैस वितरक काम कर रहे हैं. ये सभी एजेंसियां लोगों को उनकी बुकिंग के हिसाब से गैस सिलेंडर पहुंचा रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.
अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 23 मार्च से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई 20 प्रतिशत बढ़ा दी है. इसका फायदा यह होगा कि होटलों, ढाबों और दुकानों में इस्तेमाल होने वाली गैस आसानी से मिल सकेगी. इससे घरेलू गैस पर दबाव कम होगा और आम लोगों को भी आसानी से सिलेंडर मिलते रहेंगे.
पूरे मामले पर नजर रखने के लिए लखनऊ में 24 घंटे चलने वाला एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर नजर रखी जा रही है. कंट्रोल रूम में खाद्य और रसद विभाग के अधिकारी भी तैनात हैं. सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि प्रदेश के हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. ये सभी कंट्रोल रूम दिन-रात काम कर रहे हैं.
सरकार का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. जो लोग गैस की कालाबाजारी करेंगे या नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसका मकसद साफ है- हर घर तक गैस समय पर पहुंचे और किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story