
x
विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ की बैठक.
नई दिल्ली: संसद के मानूसन सत्र के दौरान होने वाले विधायी कामकाज को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहृलाद जोशी ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ बैठक कर मानसून सत्र के लिए विधायी कार्य पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी.मुरलीधरन भी मौजूद रहे।
आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित करते हुए सभी मंत्रियों को यह निर्देश दिया था कि जिन- जिन मंत्रालयों को बिल लाना है, वे जल्दी लाएं। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मानसून सत्र के दौरान सरकार दिल्ली सरकार के अधिकारों से जुड़े विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण बिलों को संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि सरकार समान नागरिक संहिता से जुड़े विधेयक को भी मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश कर सकती है।
Tagsसंसद मानूसन सत्रसंसदप्रहृलाद जोशीकेंद्र सरकारParliament Monsoon SessionParliamentPrahlad JoshiCentral Government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





