भारत
मप्र में किसानों के साथ खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
jantaserishta.com
20 March 2023 1:29 PM IST

x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में बीते दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री चौहान ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी के लिए सोमवार को अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 20 जिलों में असमय बारिश और ओलावृष्टि हुई है, छह से आठ मार्च के लगभग हुई बारिश के दौरान पहले फेज का सर्वे पूरा हो चुका है। वहीं 16 से 19 मार्च तक दूसरे फेज का सर्वे शुरू हो चुका है।
बताया गया है कि सभी जगह सर्वे दल गठित हो चुके हैं और सर्वे का काम चल रहा है, सर्वे दल में राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को शामिल किया गया है।
अफसरों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, मध्यप्रदेश सरकार किसान भाई बहनों के साथ खड़ी है। सर्वे में लापरवाही न हो, पूरी ईमानदारी से सर्वे किया जाए और किसी भी प्रकार की कोई गलती न करें। राजस्व, कृषि और पंचायत विकास के अमले को सर्वे में एक साथ शामिल करें। सर्वे पूरा होने के बाद सूची को पंचायत के दफ्तर में लगा दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सर्वे होने के बाद किसी किसान की आपत्ति आती है तो उसका भी निराकरण किया जाए। पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ, संवेदना के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ है। आरबीसी 6-4 के अंतर्गत फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। पशु हानि की भी सूचना आई है, पशु हानि के भी नुकसान की भरपाई मध्यप्रदेश सरकार करेगी। फसल सर्वे का पूरा काम 25 मार्च तक हो जाएगा।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़मध्यप्रदेश सरकारकिसानमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहानMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsGovernment of Madhya PradeshFarmersChief Minister Shivraj Singh ChouhanShivraj Singh Chouhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





