भारत

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद

jantaserishta.com
7 Feb 2026 11:20 AM IST
सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद
x
नई दिल्ली: कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषणा करना भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला है। भारत सरकार ने आनन-फानन में सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों को ही स्वीकार किया है।
समाचार एजेंसी से बातचीत में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह कोई ट्रेड डील नहीं है। यह एक ऐसी डील है जो रणनीतिक स्वायत्तता को प्रभावित कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ट्रंप यह तय करेंगे कि भारत किससे तेल खरीदेगा और किसके साथ डील करेगा? कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला है। प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं आते। सरकार को यहां डर लगता है, वहां ट्रंप से डर लगता है और सवालों से डर लगता है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि डेयरी के मामले में अगर यहां करीब 80 मिलियन लोग प्रभावित होते हैं, तो इसका असर किसानों पर भी पड़ेगा। अगर अमेरिका अपने किसानों को लगभग 30-35 प्रतिशत सब्सिडी देता है, जबकि हम डब्ल्यूटीओ के नियमों के तहत सिर्फ 10% तक सीमित हैं, तो हम मुकाबला कैसे करेंगे? इसलिए मैं कहता हूं कि पूरी अर्थव्यवस्था दांव पर लगा दी गई है।
सुखदेव भगत ने कहा कि इस डील के बारे में न वित्त मंत्री को पता था और न कृषि मंत्री को पता था, सिर्फ मोबाइल फोन पर बात करके डील कर दी गई। संसद सत्र के बीच भी डील के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई। टैरिफ रेट जो पहले 3 प्रतिशत था, वह 18 प्रतिशत तक पहुंचा है, तो इसमें सरकार क्यों खुश है।
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सुखदेव भगत ने कहा कि कानून का दुरुपयोग हो रहा है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव संसद के सदस्य हैं। उन्हें न कोई वारंट दिया गया था और न ही सही तरीके से प्रक्रिया का पालन हुआ। चीजें सही तरीके से की जा सकती थीं, क्योंकि हर कोई कानून का पालन करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story