भारत

सरकारी स्कूलों के बच्चों के धूप में बैठकर पढ़ाई करने पर लगा बैन

jantaserishta.com
9 Dec 2022 12:59 PM IST
सरकारी स्कूलों के बच्चों के धूप में बैठकर पढ़ाई करने पर लगा बैन
x

DEMO PIC 

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी स्कूलों में बच्चों को धूप में बैठा कर पढ़ाई कराने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में बच्चे अगर धूप में बैठ कर पढ़ाई करते पाए गए तो संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और बीईओ के ऊपर कार्यवाही होगी। दरअसल इसका आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने सभी प्रधानाचार्य को भेजा है।
दरअसल जाड़ों के दिनों में अधिकतर स्कूलों में बच्चों को बाहर बैठा कर धूप में पढ़ाया जाता है। ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को आदेश किए हैं कि बच्चों की कक्षाओं को बाहर न लगाया जाए। उनका कहना है कि धूप में बैठाकर पढ़ाने से बच्चों का ध्यान पढ़ाई में कम और आसपास की चीजों में ज्यादा रहता है।
ऐसे में इन तीन चार महीनों में उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। पिछले कुछ सालों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में ऐसा देखा गया है। लिहाजा उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चों की पढ़ाई कक्षाओं के अंदर ही होनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story