भारत

सरकारी स्कूल बना जंग का अखाड़ा, प्रिंसिपल और टीचर भिड़े

jantaserishta.com
3 May 2024 4:36 PM IST
सरकारी स्कूल बना जंग का अखाड़ा, प्रिंसिपल और टीचर भिड़े
x
देखें वीडियो.
आगरा: स्कूल में टीचर और प्रिंसिपल के विवाद के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्नाव जिले के एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें टीचर और प्रिंसिपल के बीच मारपीट हुई थी। टीचर ने प्रिंसिपल पर हाथ चबाने का आरोप भी लगाया था। इसी तरह का एक वीडियो अब यूपी के आगरा से सामने आया है। वीडियो में टीचर और प्रिंसिपल मारपीट करती नजर आ रही हैं। स्कूल का स्टाफ दोनों को छुड़ाने में लगा लेकिन दोनों एक-दूसरे को पीटती नजर आ रही है। दरअसल माध्यमिक स्कूल में टीचर देरी से पहुंची थी। प्रिंसिपल स्कूल में पहले से मौजूद थी। स्कूल में देरी से आने पर प्रिंसिपल ने टीचर को टोक दिया। प्रिंसिपल की बात सुनकर टीचर तिलमिला गई और उसने प्रिंसिपल को उल्टा जवाब दे दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। स्कूल में मारपीट की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल प्रिंसिपल ने महिला टीचर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव में माध्यमिक स्कूल का है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महिला शिक्षिका गुंजा चौधरी स्कूल में देरी से पहुंची थी। प्रिंसिपल ने शिक्षिका को स्कूल में देरी से पहुंचने पर टोक दिया। इस पर शिक्षिका ने उल्टे प्रिंसिपल से ही सवाल कर दिया। शिक्षिका ने कहा, आप भी तो लेट आती हो। फिर क्या था दोनों के बीच बसह-बाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर झपट पड़ीं और स्कूल के अंदर ही मारपीट शुरू कर दी।
विवाद बढ़ता देखकर स्कूल का अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों को छुड़ाने लगा, लेकिन न तो प्रिंसिपल टीचर को छोड़ने को तैयार थी और न ही टीचर प्रिंसिपल को। दोनों ही एक-दूसरे को पीटने लगे। महिला शिक्षिका का आरोप है कि प्रिंसिपल के साथ उसके ड्राइवर ने भी मारा है। स्कूल के अंदर हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल ने स्कूल के अंदर हुए घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। साथ ही प्रिंसिपल ने थाने में शिक्षिका के खिलाफ तहरीर भी दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story