भारत
विकास रथ के माध्यम से किया जा रहा है शासन की योजनाओं प्रचार प्रसार
jantaserishta.com
10 Sept 2023 6:56 PM IST

x
शिवपुरी: जिले में मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क संचालनालय द्वारा विकास रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रचार रथ शिवपुरी जिले के विकासखंडों में प्रतिदिन अलग अलग ग्रामों में भ्रमण कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी को मोनिटरिंग कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विकास रथों पर एलइडी टीवी के माध्यम से ऑडियो विजुअल संदेश द्वारा आमजन को मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है। रविवार को पोहरी , पिछोर और शिवपुरी के कई ग्राम पंचायत में जिनमें गोचौनी, बिरौली, देवरीकलां, अमरपुर, फूलीपुरा, बीलारा, सिरसौद, खरईजालिम, टोंक ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया गया।
Tagsशिवपुरीमध्यप्रदेश शासनमध्यप्रदेशविकास रथShivpuriMadhya Pradesh GovernmentMadhya PradeshVikas Rath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





