भारत
वंदे भारत मिशन के तहत कोरोना काल में सरकार ने 1.83 करोड़ लोगों को बचाया: अनुराग ठाकुर
jantaserishta.com
19 Dec 2022 2:54 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदमों का जिक्र करते हुए दावा किया कि वंदे भारत मिशन के तहत सरकार ने 1.83 करोड़ लोगों को बचाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2021-22 में वंदे भारत मिशन के तहत, बचाव कार्यों की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है, जिसमें 1.83 करोड़ नागरिकों को कोरोना संकट के दौरान घर वापस लाया गया। केंद्रीय मंत्री ने कई वर्षों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे बचाव कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि संकट में फंसे भारतीय जीवन को बचाना सरकार के लिए एक सर्वोपरि चिंता का विषय है और भारत दुनिया भर में बचाव अभियान चलाने में सबसे आगे रहा है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि फरवरी-मार्च 2022 में ऑपरेशन गंगा के तहत 22,500 नागरिकों को बचाया गया। वहीं ऑपरेशन देवी शक्ति में अफगानिस्तान से 670 भारतीय नागरिकों को बचाया गया। इसके अलावा भारत ने चीन के वुहान से 654 लोगों को रेस्क्यू किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि भारत सरकार ने संकट में फंसे विदेशी नागरिकों की भी मदद की है। उन्होंने जानकारी दी कि साल 2016 में ऑपरेशन संकट मोचन के तहत दक्षिण सूडान से 2 नेपाली नागरिकों समेत 155 लोगों को वापस लाया गया था। ऑपरेशन मैत्री के दौरान नेपाल से 5000 भारतीयों को बचाया गया जबकि नेपाल से 170 विदेशी नागरिकों को भी बचाया गया। वहीं ऑपरेशन राहत में यमन से 1,962 विदेशियों सहित 6,710 लोगों को बचाया गया।
अनुराग ठाकुर ने कहा भारत को एक ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो संकट के समय अन्य देशों को आसानी से सभी सहायता प्रदान करता है और आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से कार्य करता है, जबकि एक पड़ोसी देश को केवल आतंकवाद को आश्रय देने वाले और हिंसा के मूल्यों को बढ़ावा देने वाले के रूप में देखा जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





