भारत
अगले 15 दिनों में कम हो जाएगी टमाटर की कीमत, सरकार ने दी जानकारी
jantaserishta.com
30 Jun 2023 6:10 PM IST

x
देश भर में आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अगले 15 दिनों में कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: देश भर में आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अगले 15 दिनों में कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है। उपभोक्ता मामले मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सिरमौर और सोलन से फसलें आनी शुरू होने पर कीमतें गिरनी शुरू हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से फसल आने के बाद दिल्ली में टमाटर की कीमतें कम होने लगेंगी। सचिव ने आगे कहा कि अगस्त तक टमाटर की कीमतें पूरी तरह से स्थिर होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि साल के इस समय टमाटर की कीमते हमेशा बढ़ जाती है। इस साल, खराब मौसम की स्थिति और आपूर्ति समस्या के चलते कीमतें बढ़ गई हैं। सिंह ने कहा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से टमाटर की फसल प्रभावित हुई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमतें 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। सचिव ने आगे बताया कि सरकार ने आज से एक टमाटर महाचुनौती भी शुरू की है, जहां उसने टमाटर के संरक्षण और भंडारण में सुधार के साथ-साथ पूरे साल इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लोगों से विचार मांगे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





