भारत
हरियाणा में बाजरे की सरकारी खरीद आज से शुरू, प्रदेश में बनाई गई हैं 35 मंडियां
Shantanu Roy
22 Sep 2023 11:28 AM GMT
x
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 22 सितंबर से बाजरे की सरकारी खरीद आरंभ करने का निर्णय लिया है मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हैफेड के अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया के सुचारू संचालन के निर्देश दिए हैं। हालांकि, बाजरे की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होती है, लेकिन किसानों के हितों को देखते हुए 8 दिन पहले ही खरीद शुरू की जा रही है।
यह संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बाजरे की खरीद हेतु राज्य में हैं 35 मंडियां बनाई गई हैं, जहां 2200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बाजरे की खरीद की जाएगी। शेष 300 रुपए की राशि का किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत भावान्तर के रूप में भुगतान किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि 20 सितंबर तक मंडियों में 22653 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Shantanu Roy
Next Story