भारत
रिश्वत लेते पकड़ाए सरकारी बाबू तो पहले हंगामा किया, फिर लगाने लगे ठहाके, तस्वीर वायरल
jantaserishta.com
23 Jan 2025 10:16 PM IST

x
20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह अंचल के प्रभारी सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह जमीन के लगान की रसीद जारी करने के एवज में एक महिला से रिश्वत की रकम ले रहा था।
एसीबी ने जब उसे उसके सरकारी क्वार्टर में गिरफ्तार किया तो पहले उसने जमकर हंगामा मचाया। हंगामे को देखते हुए जब पुलिस बुलाई गई तो वह जोर-जोर से ठहाके लगाने लगा। पुलिसकर्मियों के बीच ठहाके लगाते सर्किल इंस्पेक्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया गया कि एक महिला ने साल 2024 में 30 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इसका म्यूटेशन कराने के बाद लगान रसीद कटवाने के लिए वह राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम से मिली, तो उसने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की।
महिला ने इस पर असमर्थता जताई और वह किस्तों में रकम देने को तैयार हुई। सुरेश राम दो किस्तों में यह रकम लेने को तैयार हो गया। पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए पर रजामंदी बनी। इस बीच पीड़िता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत सही पाए जाने के बाद ब्यूरो ने मामला दर्ज करते हुए ट्रैप की रणनीति तैयार की।
गुरुवार को महिला ने सुरेश राम के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचकर जैसे ही रिश्वत की रकम दी, एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने सीआई की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





