भारत

सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम का आदेश जारी

Nilmani Pal
14 May 2026 4:40 PM IST
सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम का आदेश जारी
x

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. वहीं सरकार प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी. सीएम ने कहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है. इसके लिए 'मेरा भारत मेरा योगदान' स्कीम शुरू की गई है.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक से जो अपील की है वह देशहित में की है. इसके लिए हमने कुछ प्लान बनाया है. पेट्रोल और डीजल की बचत हो , इसके लिए हमने सरकारी और प्राइवेट दोनों लेवल पर काम किया है. अब सरकारी दफ्तरों में हर सप्ताह 2 दिन वर्क फ्रॉम होम होगा. वहीं प्राइवेट कंपनियों से भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जाएगा.

सीएम ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अधिकारियों को जो पेट्रोल और डीजल की मिलता था उसमें 20 फीसदी की कटौती की जाएगी. हर सोमवार को मंडे मेट्रो के तौर पर काम करेंगे. यानी अफसर और कर्मचारी मेट्रो से दफ्तर आएंगे. दिल्ली में जितनी भी सरकारी अधिकारियों की कॉलोनी है उनके लिए 58 बसों को तैनात किया जाएगा, जो कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक चलाई जाएंगी.

Next Story