भारत सरकार का बड़ा एलान, दिवंगत लता मंगेशकर के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट

नई दिल्ली: मशहूर गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर का लंबे इलाज के बाद रविवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार किया गया. लता दीदी के भाई पंडित हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी. राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. स्वर कोकिला के निधन के बाद से देश में शोक की लहर है. केंद्र सरकार ने 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी उन्हें श्रद्धांजलि देने मुंबई गए थे. पीएम मोदी के अलावा देश-विदेश के कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है. अब भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत गायिका के सम्मान में केंद्र सरकार डाक टिकट जारी करने जा रही है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





