भारत

दिल्ली में भारत की सरकार किसी खानदान की सरकार नहीं: पीएम मोदी

jantaserishta.com
20 Feb 2022 3:14 PM IST
दिल्ली में भारत की सरकार किसी खानदान की सरकार नहीं: पीएम मोदी
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में आपने जिस डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है, वो किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। दिल्ली में भारत की सरकार किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। ये गरीब, किसान और नौजवानों की सरकार है।"

यूपी में बिजली आती थी तो खबर बनती थी- मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "मुझे याद है कि प्रदेश में बिजली आती थी तो एक जमाने में खबर बनती थी। घर में जैसे कभी मेहमान आते थे, वैसे यहां बिजली आती थी। घोर परिवारवादी बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिनके काले कारनामे अंधेरे में फलते-फूलते हों, वो कभी प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते।"
मोदी बोले- होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनेगी
उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी। अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story