भारत सरकार का एक्शन: मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक ब्लैकलिस्ट, वीजा भी कैंसल, ये है वजह

भारत ने न्यूजीलैंड के मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक को वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है और वीजा कैंसल कर दिया है। यूट्यूबर कार्ल रॉक पर टूरिस्ट वीजा के नाम पर कारोबार करने का आरोप है, जिसकी वजह से उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के नागरिक कार्ल ने भारत सरकार पर उन्हें बगैर कोई कारण बताए प्रवेश देने से मना करने का आरोप लगाया और कहा कि इसके चलते वह अपनी भारतीय पत्नी से अलग रह रहे हैं। हालांकि, गृह मंत्रालय ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वीजा शर्तों के उल्लंघन को लेकर उन्हें आने की अनुमति नहीं दी गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





